कोरोना एक बीमारी है।
कोरोना एक बीमारी है
इसे मजहब से न जोड़ा जाए।
चाहे हिन्दू हो या मुसलमान
इस समय बस देश के लिए कुछ कर जाए।
एक दूसरे पर कीचड उड़ाने से बेहतर है
जो वीर योद्धा कोरोना से लड़ रहे है
उनकी मदद की जाए।
महजीद हो या मंदिर
किसी के बारे में कुछ न बोला जाए।
गलतिया मजहब से नही होती
इंसान से होती है
पर इसे मजहब से न तौला जाए।
अफवाएं चिंगारी का काम करती है
कृपया कर के इसे न फैलाया जाए।
मिल के लड़ना है कोरोना से
बस थोड़ी सी दूरी अपनाई जाये।
इंसानियत ज़िंदा है तो सब मुमकिन है
इंसानियत के बीच मजहब की
दीवार न बनाई जाए।
@tri....
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें