अच्छे दिन कहा।
बाजार खुला संसार खुला
लोगो मे अब डर है कहा।
आजाद देश है आजाद है हम
पर आजादी है कहा।
लोकहित की बात बहुत है
पर लोकतंत्र है कहा ।
झूठ के अफवाओं का धुआं उठा
सच कैद है कहा ।
स्वदेसी की बात करते है हम
पर विदेसी हर घर मे है यहाँ।
मरता देख फ़ोटो और विडियो बनाते है
मदद करने वाले हाथ है कहाँ।
सिर्फ बातो की राजनीति है बस
देश अंधेरे में घिरा है यहाँ।
मुश्किल है दिन निकल जाएंगे
अच्छे दिन है कहा।
@tri....
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें