शुक्रवार, 10 जुलाई 2020
गुरुवार, 9 जुलाई 2020
दो प्लेट कामयाबी (Poem)
एक फेलियर जब रेस्तरा में बैठता है
बहुत दुखी मन से खुद को कोसता है
खुद को न जाने क्या क्या बोलता है
मानो लाइफ पूरी खत्म हो गयी हो
वेटर आता है पूछता है
"क्या लाऊ साहब ?"
फेलियर का जवाब होता है
"दो प्लेट कामयाबी ले आओ"
दोस्तो फेलियर होना अपराध नही
फैल होने के बाद खुद को कोसना
लाइफ को खत्म करनी की बात सोचना
प्लेट में कामयाबी ढूढना अपराध है
लोग क्या कहेंगे लोग क्या सोचेंगे
यह सोचने से अच्छा है
समस्या का समाधान खोजो
बुरे वक्त का डट कर मुकाबला करो
ज़िन्दगी जीने का हौसला रखो
सफलता वक़्त मांगती है समझो इसे
वक़्त करवट लेगा मौसम बदलेगा
तब खुशी भी मिलेगी और मज़ा भी आयेगा।
@tri....
मंगलवार, 7 जुलाई 2020
Krishna ka prem (Poem)
राधे मुझे तुम बहुत अच्छी लगती हो
जब झुल्फो से तुम खेलती हो
आँचल सर पे रख जब तुम मुस्कुराती हो
तब सारे इन्द्रधनुसी रंग मुझे तुम में दिख जाते है
तुम्हारी मासुमियत तुम्हारा भोलापन
तुम्हारी सादगी मेरे मन को भा जाती है
चुपके चुपके नज़रो से जब तुम मुझे देखती हो
घंटो पनघट पे बैठ जब तुम मेरा इंतज़ार करती हो
मेरी बासुरी की धुन सुन दीवानी हो जाती हो
मेरे लिये जब तुम लोगे के ताने सुनती हो
कृष्ण के प्यार में खोई तुम राधेकृष्ण बन जाती हो।
राधे तुम बिन सारी कृष्ण लीलाये झूठी हो जाती है
तुम्हारे होने से में हु राधे
बिन तुम्हारे कुछ नही हु राधे
@tri....
सोमवार, 6 जुलाई 2020
ॐ नमः शिवायः
मेरा शिव भोला भाला
जगत गुरु निराला है,
हाथ मे त्रिशूल जटा में गंगा
कंठ में विष का प्याला है ,
नेत्र तीन है अंगारो सी
गले मे सर्पो की माला है,
भस्म श्रृंगार प्रसन्न मुख
नंदी इनकी सवारी है,
सभी गुरुओ के गुरु है भोले,
सारे ब्राम्हॉंन्ड के दाता है,
इच्छा पूर्ति के है बिधाता
मेरे भोले त्रिपुरारी है,
भोले तेरी भक्ति से
दुखियो के दुख दूर हो जाते है ,
श्रावण के सोमवार व्रत रख
मनवांछित फल पाते है ।
@tri....
रविवार, 5 जुलाई 2020
Happy guru purnima(Poem)
गुरु है माता, गुरु पिता है,
गुरु है शिक्षक, गुरु शिक्षिका है,
हाथ पकड़ जो चलना सिखाये,
हर गलती पे जो डाट लगाये,
अंधेरे में जो दीपक बन जाये,
संकट में जो हिम्मत बन जाये,
वही सच्चा गुरु कहलाये।
गुरु है ज्ञान करुणा के सागर
जानवर को जो इंसान बनाये,
वीराने में जो हरियाली लाये,
जीवन पथ पे जो चलना सिखाये,
इंसानियत का जो पाठ पढ़ाये,
जिसे देख मस्तक सम्मान में झुक जाये,
वही सच्चा गुरु कहलाये।
@tri....
शनिवार, 4 जुलाई 2020
हम डॉक्टर्स है।(Poem)
हम डॉक्टर्स है फरिश्ते नही
पर परवाह है हमे आपकी ।
हमारे जज्बात की कदर नही दुनिया को
पर परवाह है हमे आपके जज्बातों की।
हमारे भावनाओ का कोई मोल नही इस दुनिया मे
पर फिक्र है हमे आपके भावनाओ की।
हम डॉक्टर्स है फरिश्ते नही
पर परवाह है हमे आपके स्वास्थ की ।
जैसे आपका विश्वास हम है
वैसे ही हमारा विश्वास आप है।
जंग कितनी भी बड़ी हो
आपके सहयोग के बिना कुछ नही।
आपकी जीत में ही हमारी खुशी है।
आपका सहयोग हमारी ताकत है।
हम डॉक्टर्स है फरिश्ते नही
पर परवाह है हमे आपके अपनो की।
@tri....
शुक्रवार, 3 जुलाई 2020
थैंक्स डॉक्टर ( Poem)
डॉक्टर्स तुम ईश्वर तो नहीं
पर ईश्वर रूप बन जाते हो।
चिंता की कोई बात नही
कह के मन को सुकून पहुचाते हो,
जब आशु गिरने लगते है
हर इंसान के दर्द की
तुम दवा बन जाते हो,
जहा उम्मीदे खत्म हो जाये
तुम उम्मीद बन जाते हो,
खुद की परवाह किये बिना
अपनी इच्छाओं को भूल
परिवारों की चिन्ता से दूर
हर दर्द को सहते हुए
तुम मुस्कुराते हो....
अपने सुकून की बलि देकर
तुम सबकी जान बचाते हो,
हर हाल में कैसे भी हो
तूम अपना कर्तव्य निभाते हो,
डॉक्टर्स तुम ईश्वर तो नहीं
पर ईश्वर दूत कहलाते हो।
@tri....
बुधवार, 1 जुलाई 2020
राधे कृष्ण (poem)
राधे कृष्ण
है राधे की राधिका
चंचल चितवन तेरी होए
पलके कजरारी
ओठ अंगारे ....
नेनो में तेरे राधे बसा
चेहरे का सुख तू होए
दिल कृष्ण कृष्ण कह रहा
कृष्ण सुख कब होए
मन खोया कृष्ण लोभ में
भूल के सुध-बुध खोये
राधे कृष्ण मन रम रमा
तू रीत न जाने कोय
तू प्रीत न जाने कोय
न तू मीरा भई...
न राधे सी कोय...
पर कृष्ण तेरे प्रेम में
ये तेरी दीवानी होय।
@tri....
मंगलवार, 30 जून 2020
सोशल साइड की दुनिया (Poem)
वाह रे सोशल साइड की माया
दिन रात नशे में लोग खो जाते है,
फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में
लोग किस हद तक गुजर जाते है,
फॉलोवर्स न बढ़े तो ....
लोग डिप्रेशन में भी चले जाते है,
लाइक किया तो अपने बन जाते है,
फॉलो किया तो खास कहलाते है,
कुछ न किया तो बकवास हो जाते है,
जिसके ज्यादा फॉलोवर्स हो
वो दूसरों की आश बन जाते है,
वाह रे मोह माया,
सोशल साइड के चक्कर मे
ज़िन्दगी कॉम्प्लिकेटेड कर जाते है,
जिसकी वजय से हम
अपनो को टाइम नही दे पाते है।
@tri....
सदस्यता लें
संदेश (Atom)












